UP Government ने प्रदेश में कोरोना (Corona) की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए शनिवार को लगने वाला लॉकडाउन (Lockdown) खत्म कर दिया है. यानी अब प्रदेश में केवल रविवार को पाबंदियां लागू रहेंगी और शनिवार को बाकी दिनों की तरह ही लोगों को छूट मिलेगी.
बुधवार को जारी किए गए नए दिशा निर्देशों के मुताबिक प्रदेश में अब सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक की सभी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं. हालांकि इस दौरान लोगों को तय कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करना होगा और पुलिस को सुनिश्चित करना होगा कि कहीं आवश्यक रूप से भीड़ जमा ना हो.
यह भी पढें । Landslide in Kinnaur: लैंडस्लाइड से कम से कम 3 की मौत, 10 लोग बचाए गए तो करीब 30 अभी भी हैं दबे
प्रदेश सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज नहीं है और राज्य में रोजाना औसतन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं.