भारत में लॉन्च हुआ 5020 mAh बैटरी वाला Redmi Note 9 Pro Max

Updated : Mar 12, 2020 21:39
|
Editorji News Desk

शाओमी की सब-ब्रैंड कंपनी रेडमी ने गुरुवार को भारत में रेडमी नोट 9 सीरीज का नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स लॉन्च कर दिया है. रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में 5020 mAh की दमदार बैटरी है. नोट 9 प्रो मैक्स में 6.67 इंच डिस्प्ले है. शाओमी के अब तक के स्मार्टफोन में दी गई यह सबसे बड़ी डिस्प्ले है. इस स्मार्टफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, इन्फ्रारेड अमीटर के साथ साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स हैं. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन में ही इंटिग्रेट किया गया है. रेडमी के इस नए फोन को ऑरोरा ब्लू, वाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में पेश किया गया है. इस नए स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये वहीं 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है.

Smartphones

Recommended For You