जनवरी महीने में रिकॉर्ड 230 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन, 4.3 लाख करोड़ का हुआ लेनदेन

Updated : Feb 05, 2021 18:41
|
Editorji News Desk

कोरोना काल में देश में UPI ट्रांजैक्शन में रिकॉर्ड उछाल देखा गया है. जनवरी 2021 में देश में 230 करोड़ यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए. जिसके जरिए 4.3 लाख करोड़ रुपये की राशि का लेनदेन हुआ. ये आंकड़े नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने शेयर किए हैं. केंद्र सरकार और RBI भी देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दे रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में भारत में UPI ट्रांजैक्शन में 76.5% की उछाल आई है और ट्रांजैक्शन वैल्यू के मामले में 100 फीसदी की उछाल आई है. सरकार ने उम्मीद जतायी है कि साल 2021 के अंत तक देश में इसमें चार गुना वृद्धि होगी. बता दें कि यूपीआई एक इंटर बैंक ट्रांसफर की सुविधा है जिससे स्मार्टफोन के जरिए फोन नंबर या फिर एक खास आईडी के जरिए आप पैसों का लेनदेन कर सकते हैं. 

Online BankingNITI AAYOGनीति आयोगUPIयूपीआई

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study