अब पूरे भारत में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर (Prepaid Smart Meter) की व्यवस्था लागू करने की तैयारी हो रही है. बिजली मंत्रालय ने इसके लिए अधिसूचना जारी करके मीटरों को बदलने की समय सीमा भी तय कर दी है. 2025 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर अपना लेना होगा.
केंद्र सरकार (Central Government) ने कहा है कि देशभर के जिन इलाकों में भी संचार व्यवस्था की पहुंच है, वहां तक कृषि कार्यों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के ग्राहकों को प्रीपेड मीटर की आपूर्ति की जाएगी. इन नए मीटरों में सबसे अलग बात यह है कि इसमें उपयोग से पहले बिजली रिचार्ज करना होगा. जब आपका रिचार्ज खत्म हो जाएगा तो बिजली की आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी.
दरअसल प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने के बाद उम्मीद की जा रही है कि बिजली वितरण कंपनियों के वित्तीय हालत सुधरेगी, जो अबतक बिजली बकाए बिल के बोझ तले दबी हुई हैं.