कोरोना महामारी के कारण चालू वित्त वर्ष 2020-21 में हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की बिक्री बड़ी गिरावट आ सकती है. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के मुताबिक ये गिरावट 35 फीसदी तक हो सकती है. हालांकि स्थिति के संभलने के भी आसार हैं. एजेंसी का अनुमान है कि रियल एस्टेट क्षेत्र अगले वित्त वर्ष में 'K' आकार की वापसी कर सकता है. यानी इसका मतलब है कि बाजार सुस्ती से पूरी तरह से तो नहीं उबर पाएगा लेकिन चालू वित्त वर्ष की गिरावट के बाद वृद्धि दर के आंकड़ों में सुधार नजर आएगा.