गुरुवार शाम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निजी क्षेत्र के यस बैंक के कैपिटल रिजर्व पर रोक लगाते हुए 50 हजार रुपये तक की निकासी सीमा तय कर दी. इसका मतलब है कि अब बैंक के ग्राहक इस से केवल 50 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे. इतना ही नहीं RBI ने नकदी संकट से जूझ रहे बैंक के निदेशक मंडल को भी भंग कर दिया है. RBI की तरफ से भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार को यस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है.