धोनी टीम इंडिया के लिए खेलना चाहेंगे, तो रोकेगा कौन ?... बोले शास्त्री

Updated : Dec 10, 2019 10:23
|
Editorji News Desk

टीम इंडिया में धोनी के खेलने पर हेड कोच रवि शास्त्री का ताजा बयान सामने आया है. शास्त्री ने कहा कि अगर धोनी को लगेगा कि वो भारतीय टीम में खेल सकते हैं तो उन्हें रोकेगा कौन. इंडिया टुडे से खास बातचीत में टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा- 'धोनी एक लीजेंड है. जहां तक मैं उन्‍हें जानता हूं भारतीय टीम पर खुद को थोपने का काम वे कभी नहीं करेंगे. वह ब्रेक लेना चाहते थे लेकिन वह IPL में खेलने जा रहे हैं. आईपीएल के बाद उन्‍हें लगता है कि मैं टीम इंडिया के लिए खेल सकता हूं तो इस पर कोई बहस नहीं की जानी चाहिए.'

रवि शास्त्रीटीम इंडियाधोनीRavi ShastriDhoniteam india

Recommended For You