Ravi Shastri ने तोड़ी चुप्पी, उल्टा इंग्लैंड पर ही मढ़ा कोरोना केसों का दोष !

Updated : Sep 13, 2021 10:33
|
ANI

भारत और इंग्लैंड (IndvEng) के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट कोरोना वायरस (Covid-19) के चलते रद्द कर दिया गया है. इसके बाद से ज्यादातर क्रिकेट फैन्स टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) को कटघरे में डाल रहे हैं. इसपर अब रवि शास्त्री ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में खुद का बचाव किया और इंग्लैंड (England) को ही कोरोना फैलाने का जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि पूरा यूनाइटेड किंग्डम ओपन है. वहां कोई पाबंदी नहीं है. मेरे बुक लॉन्चिंग इवेंट से कोरोना मामलों पर कोई असर नहीं पड़ा है. पहले टेस्ट से ही कुछ भी हो सकता था. 

ये भी देखें: IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट हुआ रद्द, अब कोहली-शास्त्री की पिट सकती है भद्द! 

दरअसल, शास्त्री ने अपनी किताब 'स्टार गेजिंग: द प्लेयर्स इन माइ लाइफ इन लंदन' को पेश किया था. इस दौरान, पूरी टीम कार्यक्रम में मौजूद थी. इसमें अधिकतर खिलाड़ी बिना मास्क के नज़र आ रहे थे. इसके बाद हेड कोच रवि शास्त्री कोविड पॉजिटिव आए. हालांकि, टीम के सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगटिव रही. लिहाजा, कोच और अन्य सपोर्ट स्टाफ की गैर-मौजूदगी में ही टीम इंडिया ने चौथा टेस्ट में खेला और ओवल (The Oval) में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

INDvEngEnglandCOVID-19

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video