क्यूबा (Cuba News) में 6 दशकों के बाद कास्त्रो युग का अंत हुआ है. क्यूबा कम्युनिस्ट पार्टी (Cuban Communist Party) के प्रमुख पद से राउल कास्त्रो (Raul Castro) ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. साल 1959 में हुई क्यूबा की क्रांति के बाद पहली बार क्यूबा की सत्ता पर से कास्त्रो परिवार का नेतृत्व हटा है. 89 साल के राउल कास्त्रो ने अपने उत्तराधिकारी के बारे में कोई खुलासा फिलहाल नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि साल 2018 में कास्त्रो के बाद राष्ट्रपति बने मिगुएल डियाज कैनल के कमान मिल सकती है.
क्यूबा में ये परिवर्तन ऐसे समय में हो रहा है जब देश संकटों से गुजर रहा है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और कोरोना के कारण देश के सामने बड़ा आर्थिक संकट हैं. साल 1959 से ही फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा पर शासन किया था लेकिन बीमार पड़ने के बाद साल 2008 में अपने छोटे भाई राउल को सत्ता सौंप दी थी फिर 2011 में राउल ने पार्टी में भी अपने भाई की गद्दी संभाली.