रेटिंग एजेंसी (RATING AGENCY) ICRA ने सुझाव दिया है की रेलवे (RAILWAY) को अपना आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए प्राइवेट फंडिंग (PRIVATE FUNDING) पर फोकस करना चाहिए. एजेंसी के मुताबिक रेलवे के प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकारों के साथ ज्वॉइंट वेंचर, मल्टीलैट्रल फाइनेंसिंग इंस्टिट्यूशन और प्राइवेट सेक्टर इन्वेस्टमेंट जैसे उपाय अपनाये जा सकते हैं.
आपको बता दें कि रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए सरकार गंभीरता से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विचार कर रही है. फिलहाल भारतीय रेलवे करीब 8000 रेलवे स्टेशनों को संचालित करती है और इनका मालिकाना हक़ भी सरकार के ही पास है.