उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने साफ किया है कि आधार कार्ड के जरिए शराब की बिक्री को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है (fake post). टाटा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा.
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर रतन टाटा के नाम और फोटो के साथ एक पोस्ट वायरल हो गया, जिसमें कहा गया था कि आधार कार्ड से शराब की बिक्री होनी चाहिए. शराब खरीदने वालों के लिए सरकारी फूड सब्सिडी बंद की जानी चाहिए, क्योंकि जिनके पास शराब खरीदने के लिए पैसे हैं, वो खाना भी खरीद सकते हैं. जब हम उन्हें मुफ्त भोजन देते हैं तो वे शराब खरीदते हैं.