कोरोना महामारी के चलते करीब 11 महीने से बंद राष्ट्रपति भवन पर्यटकों के लिए खुल चुका है. एक बार फिर सैलानी राष्ट्रपति भवन में बने मशहूर ‘मुगल गार्डन’ में घूम सकेंगे. सरकारी छुट्टियों वाले दिन ये गार्डन बंद रहेगा. सैलानियों को यहां आने के लिए प्रीबुकिंग करानी होगी. इसके अलावा इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जैसे सभी जरूरी कोराना गाइडलाइंस का पालन करना होगा. इसके साथ ही एक बार में 25 लोगों को ही अंदर जाने की इजाजत होगी. बता दें कि, राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन तरह तरह के पौधे और सुंदर फूलों के लिए मशहूर हैं. यहां पर बने फाउंटेन इस गार्डन की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. इस गार्डन की सुंदरता देखने के लिए दिल्ली समेत कई दूसरी जगहों से लोग यहां आते हैं.