उद्धव ठाकरे की पत्नी को भी कोरोना, मंत्री धनंजय मुंडे दूसरी बार हुए पॉजिटिव

Updated : Mar 24, 2021 08:13
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और इसकी जद में बड़े-बड़े नाम भी आ रहे हैं. अब राज्य के CM उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पत्नी रश्मि ठाकरे (Rashmi Thackeray) भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं. अहम ये भी है कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने बीते 11 मार्च को ही मुंबई के जेजे अस्पताल में कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी. रश्मि ठाकरे को मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ‘वर्षा’ में आइसोलेशन पर रखा गया है. दो दिन पहले CM के बेटे और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) भी जांच में संक्रमित पाए गए थे. दूसरी तरफ ठाकरे सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) दूसरी बार COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. खुद उन्होंने ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इससे पहले बीते साल जून के महीने में भी वे कोरोना पॉजिटिव हुए थे.

corona in maharashtraUddhav ThackerayRashmi Thackeray

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या