हार के बाद रार: तारिक बोले- कांग्रेस की वजह से तेजस्वी नहीं बने CM

Updated : Nov 12, 2020 13:46
|
Editorji News Desk

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के अंदर से ही आवाज उठने लगी है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के महासचिव तारिक अनवर ने इस पर बड़ी बात कही है. तारिक के मुताबिक कांग्रेस के कमज़ोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार महरूम रह गया. कांग्रेस को इस विषय पर आत्म चिंतन ज़रूर करना चाहिए कि उस से कहां चूक हुई? उन्होंने कहा कि AIMIM की बिहार में एंट्री भी शुभ संकेत नहीं है.
बाईट- तारिक अनवर, महासचिव, कांग्रेस
हालांकि तारिक ने नीतीश पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि BJP की मेहरबानी से नीतीश अंतिम बार CM पद की शपथ लेंगे. देखते हैं बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी? सही मायने में देखा जाए तो बिहार की जनता चुनाव हार गई है. वो 15 सालों से कायम इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहती थी.

कांग्रेसबिहार इलेक्शनतेजस्वीतारिकअनवरएनडीएमहागठबंधनबिहार

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'