भारत के 68 प्रतिशत बच्चे आज भी कुपोषण से मरते हैं
भारत में 39 प्रतिशत बच्चों की ग्रोथ कम है, सबसे ज्यादा 49 फीसदी यूपी में हैं
भारत में 21 प्रतिशत बच्चे कम वजन के साथ पैदा होते हैं
भारत में करीब 60 प्रतिशत बच्चे एनीमिया के शिकार हैं
भारत में ओवरवेट बच्चों की तादात तेजी से बढ़ रही
ऐसे ही कई अहम खुलासे हुए हैं ICMR की इंडिया स्टेट लेवल डिजीज बर्डन रिपोर्ट से. रिपोर्ट में बताया गया है कि, भारत में भले ही 1990 से 2017 के बीच कुपोषण से होने वाली मौतों में दो तिहाई की कमी आई है, लेकिन आज भी बच्चों की मौत की सबसे बड़ी वजह कुपोषण ही है, खासकर 5 साल से कम उम्र के बच्चों में. मशहूर जर्नल द लैनसेट में भी पब्लिश हुई इस रिपोर्ट में एक और अहम खुलासा हुआ है. ये है भारत में तेजी से ओवरवेट बच्चों की बढ़ती तादात. स्टडी से पता चला है कि, भारत में 12 प्रतिशत बच्चे ओवरवेट हैं और ऐसे बच्चों की तादात हर साल 5 फीसदी की दर से बढ़ रही है.