1983 के विश्व कप विजय पर बन रही फिल्म 83 को लेकर बड़ी ख़बर आई है. एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर फैसला ले लिया गया है. रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फिल्म की रिलीज़ का फैसला सरकार कदम के बाद लिए है. ख़बर के मुताबिक रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म जून में रिलीज़ होगी. सरकार ने जब से थियेटर्स में 100 पर्सेंट ऑक्यूपेंसी का आदेश दिया है उसके बाद से कई फिल्मों की रिलीज़ डेट को लेकर चर्चा गर्म हो गई है.