रणवीर सिंह की Mercedes को ठोका, गाड़ी से उतरे स्टार का रिएक्शन देखिए

Updated : Oct 16, 2020 01:58
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड एक्टर रणवीर गुरुवार को मुंबई में एक छोटे से एक्सीडेंट का शिकार हो गए. ये बहुत ही मामूली एक्सीडेंट था. लेकिन इस छोटे एक्सीडेंट की वजह से पैपराज़ी को उनकी कुछ और नई तस्वीरें खींचने का मौका ज़रूर मिल गया. ये तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें रणवीर एक्सीडेंट के बाद अपनी गाड़ी की हालत देखते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर गाड़ी से उतरकर जाते हैं और कितना डैमेज हुआ है ये चेक करते हैं. ज्यादा नुकसान नहीं हुआ इस बात की तसल्ली करने के बाद रणवीर वापस जाकर गाड़ी में बैठ जाते हैं. बताया जा रहा है कि पीछे से बाइक पर आ रहे एक शख्स ने रणवीर की गाड़ी को हल्की टक्कर मार दी थी.

मुंबईवायरलMercedesएक्सीडेंट

Recommended For You