ओटीटी प्लेटफॉर्म MX Player ने अपनी नई आध्यात्मिक सीरीज रामयुग (RAMYUG) का एलान किया है. इस शो के फर्स्ट लुक में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज में हनुमान चालीसा का इस्तेमाल किया गया है. सीरीज का निर्देशन कुणाल कोहली कर रहे हैं.
बता दें कुणाल कोहली(Kunal Kohli) ने इस फ़िल्म का एलान 2018 में किया था, मगर अब यह वेब सीरीज़ के रूप में दर्शकों के बीच पहुंचेगी. इस सीरीज़ में राम और सीता के रूप में नये चेहरे देखने को मिलेंगे.