बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस के लिए आयुर्वेदिक दवा बनाने का दावा किया है...इस दवा का नाम 'दिव्य कोरोनिल टैबलेट' रखा गया है...कंपनी का दावा है कि 'कोरोनिल' का 280 मरीजों पर क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल किया गया है. खुद रामदेव के मुताबिक कोरोनिल दवा से तीन दिन के अंदर 69 फीसदी मरीज रिकवर हो गए यानी पॉजिटिव से निगेटिव हो गएः इसके अलावा एक हफ्ते में तो 100 फीसदी मरीज ठीक हो गए. योगगुरू ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे लॉन्च किया..जिसमें पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे. बालकृष्ण के मुताबिक ये दवा पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जयपुर ने मिलकर बनाई है. उन्होंने दावा किया कि ये दवा कोरोना मरीजों को 5 से 14 दिनों में ठीक कर देगी.