निर्भया के दोषियों को फांसी होने तक उपवास रखेंगे रामदास आठवले

Updated : Jan 24, 2020 23:20
|
Editorji News Desk

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि जब तक निर्भया के दोषियों को फांसी नहीं मिल जाती, तब तक वो अन्न को हाथ तक नहीं लगाएंगे. आठवले ने निर्भया के दोषियों को फांसी होने तक उपवास रखने का ऐलान किया है. बता दें कि इस ऐलान से पहले आठवले ने अन्ना हजारे से भी मुलाकात की थी. अन्ना हजारे बीते 34 दिनों से रालेगण सिद्धी में निर्भया के दोषियों के फांसी के लिए अनशन पर बैठे हुए हैं. तिहाड़ जेल में बंद निर्भया के दोषियों की फांसी के लिए दोबारा डेथ वॉरंट जारी हो चुका है, उन्हें अब 1 फरवरी की सुबह 6 बजे फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा.

nirbhayaramdas athawaleरामदास आठवलेनिर्भयाAnna Hazare

Recommended For You