पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में पराक्रम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'जय श्रीराम' के नारे लगने पर अपना भाषण देने से इनकार कर दिया। उन्होंने मंच से ही इसका विरोध भी जताया। बंगाल के राजनीतिक गलियारों में इसकी खूब चर्चा हो रही है। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रामायण की एक प्रति भेजी है। उन्होंने कहा कि है इस पढ़ने और समझने के बाद दीदी जय श्रीराम के नारे का विरोध नहीं करेंगी।