पिछले साल लॉकडाउन में टीवी पर प्रसारित हुआ शो रामायण (Ramanand) एक बार फिर से रीटेलीकास्ट किया जाएगा. इसे लेकर दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) काफी एक्साइटेड हैं. रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है.
उन्होंने सीता के किरदार में अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये खबर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि रामायण को एक बार फिर से छोटे पर्दे पर प्रसारित किया जाएगा. पिछले साल लॉकडाउन में रामायण का प्रसारण किया गया था और ऐसा लगता है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है. ये शो न सिर्फ मेरी बल्कि हजारों परिवारों की जिंदगी का हिस्सा रहा है.'