Ram Mandir Land: शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती बोले- चंपत राय को PM मोदी तुरंत हटाएं

Updated : Jun 16, 2021 22:34
|
Editorji News Desk

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट (Shri Ram Janam Bhoomi Temple Trust) पर लगे जमीन घोटाले के आरोप को लेकर एक तरफ विपक्ष सरकार (Ram Mandir) के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. वहीं अब संत समाज भी मंदिर ट्रस्ट पर हमलावर हो गया है. बुधवार को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती (Shankaracharya Swaroopanand Saraswati)) ने चंपत राय (Champat Rai) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को गैरजिम्मेदार बताते हुए उन्हें जांच पूरी होने तक हटाने की मांग की. शंकराचार्य ने कहा कि मंदिर निर्माण (Ram Mandir) के लिए जो राशि आई उससे महंगे दामों पर जमीन की खरीद-बिक्री जा रही है. 

शंकराचार्य ने मंदिर निर्माण में लगे ट्रस्ट के बहाने RSS और BJP को भी निशाने पर लिया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट बनाया और उसमें भ्रष्टाचारियों को शामिल कर लिया. शंकराचार्य ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में नियुक्ति से पहले तक चंपत राय को कोई नहीं जानता था, लेकिन फिर भी उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट में ये बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई. 

Land scamayodhya shodh sansthanRam Mandir

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?