Ram Mandir Land Scam: कांग्रेस ने कहा ये 'रामद्रोह' है...SC के जज की निगरानी में हो जांच

Updated : Jun 20, 2021 19:55
|
Editorji News Desk

कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के (Loot In Rammandir Trust) लिए मिले चंदे की राशि में लूट का आरोप लगाते हुए इसे रामद्रोह करार दिया है और कहा कि इस पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट के जज (Enquiry by Supreme Court Judge) की निगरानी में जांच कराई जानी चाहिए. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राम मंदिर के नाम पर इक्टठा चंदे में लूट की रोज खबरें आ रही हैं और उसमें खुलासा हो रहा है कि लाखों की जमीन राम मंदिर ट्रस्ट को करोड़ों में बेची जा रही है, दरअसल सुरजेवाला ने मीडिया में आए उन आरोपों का जिक्र किया जिसके मुताबिक 20 फरवरी को महज 20 लाख में खरीदी गई जमीन मंदिर निर्माण के लिए 20 मई को 2.5 करोड़ में बेची गई.

उन्होंने कहा कि 79 दिन में अयोध्या के इस सौदे में जमीन की कीमत तीन लाख प्रतिदिन की दर से बढ़ रही है.इससे पहले एक और खुलासा हुआ है जिसमें दो करोड़ रुपए की जमीन कुछ ही मिनटों में 18.5 करोड रुपए में बेच दी जाती है

ayodhya case

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'