कोरोना काल के बीच जारी मॉनसून सत्र में राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू काफी सतर्क नजर आ रहे हैं. समाजवादी पार्टी के दो सांसदों को नायडू ने मास्क के लिए टोका. प्रोफेसर रामगोपाल यादव कोरोना महामारी में सरकार की नाकामियों को गिनवा रहे थे. इस दौरान उन्होंने मास्क नीचे सरका लिया तो सभापति ने उनको ICMR का गाइडलाइंस गिनवाते हुए कहा कि आपको पता होना चाहिए कि वायरस को रोकने के लिए मास्क जरूरी है. ये एयर कंडीशन में ये ज्यादा फैलता है. वहीं मंगलवार को बॉलीवुड का ड्रग्स के मामले में बचाव करने के लिए जब जया बच्चन खड़ी हुईं तो उन्होंने भी मास्क नहीं पहना था. जब नायडू ने उनको टोका तो उन्होंने कहा मास्क लगाने से आवाज साफ नहीं आएगी.