फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज फेडरेशन के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी के मुताबिक राम गोपाल वर्मा ने कलाकारों-टेक्नीशियन के सवा करोड़ रुपये अब तक नहीं चुकाए हैं, जिसके बाद FWICE की तरफ से उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया है. हालांकि राम गोपाल वर्मा ने अब तक नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है. बता दें FWICE की ओर से राम गोपाल वर्मा को 17 सितंबर 2020 को पत्र लिखकर उन टेक्नीशियनों की पूरी सूची और बकाया राशि का विवरण दिया गया था.