ड्रामा क्वीन एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में राखी कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) लगवाती नजर आ रही हैं. वैक्सीन लगवाने के दौरान वह गाना गाती दिख रही हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर उनका ये वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है. वीडियो देखने में काफी फनी लग रहा है.
डर को बाहर निकालने के साथ साथ वह अपने नए गाने को भी प्रमोट कर रही हैं. राखी वीडियो में कहती हैं, 'मेरे आने वाले सॉन्ग का नाम है तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री.'
बता दें Saregama का गाना तेरे 'ड्रीम में मेरी एंट्री' 18 जून को फैंस के सामने आएगा जिसका टीजर रिलीज हो गया है