अदाकारा राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने एक वीडियो शेयर कर सलमान खान (Salman Khan) का शुक्रिया अदा किया. राखी सावंत ने अपने इस वीडियो में बताया कि सलमान की वजह से ही उनकी मां का यह ऑपरेशन संभव हो पाया है. राखी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह कह रही हैं- 'आज मॉम का ऑपरेशन है. फाइनली कैंसर का जो ट्यूमर है उसे निकाल देंगे. शुक्रिया सलमान जी, आज आपने मेरी मां की जान बचाई है. परमेश्वर और आपके कारण ही आज इतना बड़ा ऑपरेशन हो रहा है. हर घर में सलमान और सोहेल जैसा बेटा हो.' आपको बता दें कि राखी की मां कैंसर की मरीज हैं और सलमान ने उनका इलाज कराने के लिए राखी सावंत की मदद की थी.