राखी सावंत अपनी लेटेस्ट वीडियो में दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी के अवतार में दिखीं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस वीडियो में उन्होंने Deepfake तकनीक का इस्तेमाल किया है. ये तकनीक फिल्मों से लेकर राजनीति तक में इस्तेमाल की जा रही है. अपनी पोस्ट में राखी ने लिखा कि वो श्रीदेवी की बड़ी फैन हैं. उन्होंने अपने फैंस से ये भी पूछा कि अगर श्रीदेवी की फिल्म नागिन का रीमेक बनता है तो क्या उन्हें इस दिवंगत अदाकारा की भूमिका निभानी चाहिए?