अर्शी खान और राखी सावंत के बीच भिड़ंत देखने को मिली. दोनों के बीच ये भिड़ंत रिएलिटी शो ‘Bigg Boss 14’ में देखने को मिली. दोनों एक-दूसरे से आइब्रो को लेकर भिड़ गईं और एक दूसरे का जमकर मज़ाक़ बनाया.
अर्शी ने जब राखी के आइब्रो नहीं होने की बात कही तो राखी ने अपना मुंह बनाते हुए अर्शी को चमगादड़ तक से कंपेयर कर दिया. बता दें कि Bigg Boss के घर की ज़िंदगी काफ़ी लो चल रही थी लेकिन चैलेंजर्स की एंट्री के बाद घर की रौनक़ ही बदल गई है.