भारत-नेपाल का रिश्ता 'रोटी-बेटी' का, हम आपस में सुलझा लेंगे: राजनाथ

Updated : Jun 15, 2020 14:13
|
Editorji News Desk

भारत और नेपाल के बीच जारी विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है. राजनाथ सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘उत्तराखंड जन संवाद रैली’ को संबोधित किया. इस रैली में उन्होंने नेपाल को लेकर कहा कि भारत-नेपाल का रिश्ता 'रोटी-बेटी' का है. दुनिया की कोई भी ताकत इस रिश्ते को तोड़ नहीं सकती. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच यदि कोई गलतफहमी है, तो हम उसे बातचीत के जरिये सुलझाएंगे. भारत-नेपाल में सीमा के मुद्दे पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लिपुलेख में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई गई सड़क एकदम भारतीय सीमा के भीतर है. उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि भारत के लोगों में नेपाल को लेकर कभी कटुता पैदा हो ही नहीं सकती. उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां गोरखा रेजिमेंट ने समय-समय पर अपने शौर्य का परिचय दिया है.

दुनियाराजनाथ सिंहभारतगलतफहमीनेपाल

Recommended For You