रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चीन विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सॉफ्ट रवैया अपनाने का मतलब ये नहीं है कि हम चुप बैठे रहेंगे. उन्होंने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि जो हमें छेड़गा हम उसे छोड़ेंगे नहीं
राजनाथ सिंह साफ किया कि चीन के साथ लद्दाख सीमा पर जारी विवाद का अभी कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला है, ऐसे में यथास्थिति बनी हुई है. उन्होंने बताया कि जल्द ही सैन्य लेवल की एक और चर्चा होनी है. राजनाथ ने कहा कि अगर कोई देश विस्तारवाद की नीति अपनाता है, तो भारत के पास उतनी ताकत है कि वो उसे अपनी जमीन में रुकने से रोक सके.