मोदी सरकार 2.0 में राजनाथ और गडकरी ने भी ली मंत्रीपद की शपथ
Updated : May 30, 2019 22:22
|
Editorji News Desk
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल की ही तरह दूसरे कार्यकाल में भी भाजपा के दो सबसे वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं. शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के बाद राजनाथ सिंह, और अमित शाह के बाद नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. बीजेपी के पिछले कार्यकाल में राजनाथ सिंह गृहमंत्री थे, तो नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का पद संभाला था. अब देखना होगा कि मोदी सरकार पार्ट 2 के मंत्रिमंडल में इन दोनों दिग्गज नेताओं को पिछला मंत्रायल ही मिलता है या फिर नए मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी जाती है.
Recommended For You