जानें: पिता राज कपूर और भाई ऋषि कपूर की तरह क्यों सफल नहीं हुए राजीव कपूर

Updated : Feb 09, 2021 19:27
|
Editorji News Desk

राजीव कपूर महज़ 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए. राज कपूर के बेटे और ऋषि कपूर के भाई राजीव को कभी भी कपूर खानदान के बाकी सितारों जैसी सफलता नहीं मिली. इस बार में उन्होंने एक बार बातचीत में बताया था कि वो क्यों असफल रह गए. इसका कारण उन्होंने शम्मी कपूर को बताया था.

2016 में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 1985 में आई उनकी 'राम तेरी गंगा मैली' सबसे सफल फिल्म रही. इसके बाद उनकी आसमान, जबरदस्त, लवर बॉय और हम तो चले परदेस जैसी कई फिल्में आईं लेकिन इन फिल्मों से राजीव के हाथ निराशा ही लगी.

इसका एक बड़ा कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि लोग उन्हें उनके अंकल शम्मी कपूर की तरह देखते थे. ऐसे में उनकी तुलना शम्मी कपूर से होने लगी. उन्होंने ये भी कहा कि जब तक फिल्में हिट होती हैं तब तक सब ठीक होता. लेकिन फिल्म असफल होने पर करियर ढलान पर आ जाता है.

बता दें कि मंगलवार को हार्ट अटैक आने के बाद राजीव दुनिया को अलविदा कह गए.

Kareena Kapoor KhanRajiv KapoorRaj KapoorRajiv Kapoor DeathKapoorsShammi KapoorKarishma KapoorRishi kapoor

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब