बॉलीवुड के सुपर स्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) किसी पहचान के मोहताज नहीं है, उनका जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था और 18 जुलाई 2012 (Rajesh Khanna Death Anniversary) को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. कहा जाता है कि उनके जैसा स्टारडम अब तक बॉलीवुड में किसी स्टार ने नहीं देखा है. राजेश खन्ना की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस कदर लगाया जा सकता है कि उन्हें फैंस खून से लिखे खत भेजा करते थे.
पर क्या आपको पता है कि राजेश खन्ना खुद दिवाने थे अंजू महेंद्रू (Anju Mahendru) के, दोनों लिव इन में भी साथ रहते थे. हालांकि धीरे-धीरे इस रिश्ते ने कड़वाहट का रूप ले लिया. वे चाहते थे कि अंजू मॉडलिंग न करें. ब्रेकअप के बाद राजेश ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से शादी की और अपनी बारात जानबूझ कर अंजू महेंद्रू के घर के बाहर से लेके गए.