राजस्थान सरकार ने हालिया कोरोना संकट से सीख लेते हुए नया एक्शन प्लान बनाया है. इस प्लान के तहत 60 या इससे ज्यादा बेड वाले सभी निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने को अनिवार्य कर दिया गया है. आदेश के मुताबिक, ऐसे निजी अस्पतालों में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन पाइप लाइन की स्थापना होनी चाहिए और कम से कम 50 प्रतिशत बेड्स इस सिस्टम से जुड़े होने चाहिए.चिकित्सा विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार के उद्योग विभाग की ओर से विशेष राहत पैकेज घोषित किया गया है, जिसकी मदद से निजी अस्पताल अपने यहां ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कर सकते हैं.