Rajasthan DA Hike: कोरोना और महंगाई की मार के बीच केंद्र के बाद अब राजस्थान की गहलोत सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को राहत दी है. सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लोगों को राहत देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने का बुधवार को ऐलान किया. राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 17% से बढ़ाकर 28 फीसदी करने का फैसला लिया गया है.
CM गहलोत ने बताया कि 1 जुलाई 2021 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि इसपर राज्य सरकार का लगभग 4000 करोड़ रुपये सालाना ज्यादा खर्च होगा.