राजस्‍थान: कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों की होगी जांच, CM ने बनाई 3 सदस्यीय टीम

Updated : May 28, 2021 22:50
|
Editorji News Desk

बाइट- राहुल गांधी 

शुक्रवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कांग्रेसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें कहा कि वे मौत के आंकड़े बिल्कुल न छिपााएं और सही आंकड़ों का पता करें और वो रखें. इसके बाद राजस्थान की गहलोत सरकार ने राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों का असल आंकड़ा (Real Covid Death Data) जानने के लिए एक 3 सदस्यीय कमेटी बनाई है. सीएम गहलोत ने कहा है कि संभव है कि कई कारणों से मौत के आंकड़े दर्ज ना हुए हों, इसलिए इसकी जांच होगी (Rajasthan Govt Appoints Committee to Investifate Covid Death Numbers). आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार राज्‍य में कोरोना महामारी से 28 मई तक तक 8113 लोगों की मौत हुई है. वहीं झारखंड के सीएम ने भी 5 राज्यों में मौतों के आंकड़ों को जानने के लिए सर्वे कराने की बात कही है. 

देशभर में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. कहा जा रहा है कि मौतों की संख्या को सरकारें अंडर रिपोर्ट कर रही हैं, यानि छुपा रही हैं. विपक्षी कांग्रेस ने हाल में आई न्यूयॉर्क टाइम्स की स्टडी को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर हमला भी बोला, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि भारत में कोविड से वास्तविक मौतों की संख्या 42 लाख तक हो सकती है, हालांकि भारत सरकार ने इसे गलत बताया है.

 

RajasthanCommitteeCM GehlotCovid death

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या