राजस्थान में बिगड़ते कोरोना के हालातों को देखते हुए केंद्र से मदद की गुहार लगाने और चिकित्सीय व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए गहलोत सरकार के तीन मंत्री दिल्ली पहुंचे हैं. मंगलवार को दिल्ली में इन तीनों मंत्रियों ने सबसे पहले लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला (Om Birla) से उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. इन्होंने ओम बिड़ला से राजस्थान में ऑक्सीजन और दवाओं की आपूर्ति (Oxygen Supply) डिमांड अनुसार पूरा करवाने का आग्रह किया. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने ऑक्सीजन, रेमेडीसीवर इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए केंद्र से सिफारिश करने की बात कही है. साथ ही ऑक्सीजन की भी आपूर्ति राजस्थान में बढ़ाने और सुचारू बनाने की मांग रखी. इन मंत्रियों में स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, यूडीएच मिनिस्टर शांति धारीवाल और उर्जा मंत्री बी.डी. कल्ला शामिल हैं.