राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी (Raj Kundra Pornography Case) मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के दो एप से 51 अश्लील फिल्मों को जब्त किया है. रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में सरकारी वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि पुलिस ने करीब 51 अश्लील फिल्मों को जब्त किया है. ये फिल्में राज के दो एप से बरामद हुईं हैं.
सरकारी वकील अरुणा पई (Aruna Pai lawyer) ने कोर्ट में कहा है कि हॉटशॉट एप से 51 अश्लील और आपत्तिजनक फिल्में जब्त की गईं हैं. वकील ने कहा है कि उन फिल्मों के तार सीधे राज कुंद्रा से हैं. राज कुंद्रा और रयान थोर्पे पर अश्लील कंटेंट स्ट्रीम करने का आरोप है. साथ ही पुलिस ने फोन और स्टोरेज डिवाइस से कंटेंट भी कब्जे में ले लिया है. अरुणा ने आगे कहा कि राज कुंद्रा ने बहनोई प्रदीप बख्शी को एक ईमेल संदेश भी भेजा था जो कि लंदन में एक कंपनी के मालिक हैं.
बता दें कि राज कुंद्रा और रयान थोर्पे को क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहित की धारा 420(धोखाधड़ी) 34(कॉमन इंटेशन) 292 और 293(अश्लीलता और अभद्रत) के अलावा इन्फॉरमेंशन एक्ट की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है.
ये भी पढ़ें: Friendship Day पर रिलीज हुआ फिल्म 'RRR' से पहला गाना 'दोस्ती'