शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) आए दिन पत्नी के साथ मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं. ऐसा ही एक और फनी वीडियो उन्होंने फिर शेयर किया है. जिसमें उन दोनों की प्यार भरी नोकझोंक देखी जा सकती है.
वीडियो में पहले राज कुंद्रा शिल्पा को कहते हैं 'काश तुम शक्कर होती कदे तो मीठा बोलती'. उनकी इस बात पर शिल्पा उन्हें जवाब देते हुए कहती हैं 'काश तू अदरक होता कसम ते तन्ने जीभर के कूट के उबलते हुए चाह में घोट के पी जाती'. उनका यह फनी वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.