Raj Kundra Pornography Case: राज कुंद्रा को नहीं मिली राहत, हिरासत अवधि 27 जुलाई तक बढ़ाई गई

Updated : Jul 23, 2021 15:20
|
Editorji News Desk

अश्लील फिल्मों के निर्माण के आरोप में गिरफ्तार हुए उद्योगपति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. शुक्रवार 23 जुलाई को मुंबई की अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी. इस दौरान उनके सहयोगी रेयान थोर्पे भी हिरासत में रहेंगे.

राज कुंद्रा को भायखला जेल (Byculla Jail) से कोर्ट ले जाया गया, जहां पुलिस की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 5 दिनों के लिए और बढ़ा दिया.

बता दें मुंबई पुलिस ने कोर्ट से राज कुंद्रा को सात दिन और न्यायिक हिरासत में रखने की मांग की थी. पुलिस ने कोर्ट से कहा कि अभी इस मामले में और जांच का होना और सबूतों का मिलना बाकी है, जिसके लिए उन्हें समय चाहिए.

टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज कुंद्रा जांच में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं और जांच के दौरान उनके द्वारा पूछे जा रहे सवालों का उनके पास कोई जवाब नहीं है.

ये भी पढ़ें: मुंबई में अपनी दो प्रॉपर्टी को बेचा Priyanka Chopra ने, एक ऑफिस दिया किराए पर

Mumbai PoliceRaj Kundra

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब