पोर्नोग्राफिक कंटेंट मामले (Pornographic Content) में आरोपी बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. याचिका में राज ने कहा कि उन्हें 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है और कथित संदिग्ध कंटेंट बनाने में दायर की गई सप्लीमेंट्री चार्जशीट में उनके सक्रिय रूप से शामिल होने का एक भी सबूत नहीं है, जो आपत्तिजनक फिल्म बनाने में उनकी कोई भागीदारी साबित कर सके.
आवेदन में कहा गया है कि पहली बात तो कोई भी कंटेंट राज के खिलाफ किसी भी अपराध को साबित नहीं करता. अर्जी में दावा किया गया कि राज कुंद्रा को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया जबकि उनका नाम एफआईआर में नहीं था लेकिन पुलिस ने उसका नाम जबरन मामले में खींचा है.
ये भी पढ़ें: कश्मीर पहुंची Sara Ali Khan, शेषनाग झील पर दोस्तों के साथ कैम्पिंग के लिए मजे
बता दें राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिफ्तार किया गया था उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.