राज कपूर को बॉलीवुड में लार्जर देन लाइफ पर्सनालिटी के तौर पर जाना जाता है.राज कपूर की फिल्मों का ही वो जादू था जिसने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को विदेशों में भी अच्छी खासी पहचान दिलाई. पर क्या आपको पता है राज कपूर ने महज 22 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. शोमैन राज कपूर को हिंदी सिनेमा का चार्ली चैप्लिन भी कहा जाता था. राज कपूर ने अपने पूरे फिल्मी करियर में दर्जनों सुपरहिट फिल्में दीं. उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. कला में अपना योगदान देने के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया था.