राजस्थान (Rajasthan) में बारिश का कहर जारी है. आलम ये है कि भारी बारिश के चलते राज्य के कई शहर जलमग्न हो गए और लोग जान बचाने के लिए राहत कैंपों में शरण लेने को मजबूर हैं. राज्य में लाखों एकड़ फसल (crops) बर्बाद हो गई है. राजस्थान के फतेहपुर शेखवटी में आमतौर पर पारा 40 डिग्री के पार चला जाता है लेकिन राहत की जगह इस बार बारिश मुसीबत का सबब बनी है. जहां फतेहपुर का झुन्झुनू रोड टापू बन गया है वहीं राजकीय धानुका अस्पताल में भी पानी भर गया.
सारनाथ मंदिर के भी डूबने का समाचार है. खंडेला के आसपास वाले इलाकों में पहाड़ों का पानी कस्बे के मुख्य बाजार में आया जिससे सड़कें नदियां बन गईं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है.