कृषि कानूनों के खिलाफ़ किसान अभी भी दिल्ली की सरहदों पर धरना दे रहे हैं. ऐसे में विरोध स्वरूप 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन भी चलाया जाएगा.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बारे में राकेश टिकैत ने कहा कि दिन में 12 बजे से लेकर 4 बजे तक रेल रोको कार्यक्रम चलाया जाएगा. जिसके तहत किसान बीच रास्ते में रेल नहीं रोकेंगे, स्टेशन पर ही तीन चार घंटों के लिए ट्रेनें रोकीं जाएंगी.इस दौरान किसान इंजन पर फूल चढ़ाकर रेल रोकेंगे और यात्रियों को चाय नाश्ता कराएंगे. इस दौरान वो यात्रियों को अन्नदाताओं की समस्याओं से अवगत कराएंगे.हालांकि इस अभियान में दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसान शामिल नहीं होंगे बल्कि अपने - अपने गांवों से किसानों
को पास के स्टेशन पर ही आने को कहा गया है, इस बीच देश भर से किसानों का दिल्ली आना जारी है.सोमवार को तेलंगाना,राजस्थान, पंजाब और केरल से किसान आंदोलन में समर्थन देने किसान दिल्ली पहुंचे.