राहुल वैद्य((Rahul Vaidya)) रिएलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में दिखाई दिए थे, इसके बाद अब उनके खतरों के खिलाड़ी में आने की खबरें आ रही हैं. ई टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो इस बार राहुल वैद्य को सबसे ज्यादा फीस मिलने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल वैद्य को 12 लाख से 15 लाख प्रति एपिसोड मिल रहे हैं. इसके अलावा राहुल सबसे खतरनाक स्टंट भी करेंगे.
इसके अलावा कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही हैं राहुल इस बार अपनी मंगेतर दिशा परमार(Disha Parmar) के साथ डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' में भी हिस्सा लेंगे.
ये शो 2021 की मई में साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूट होना है.