Rahul Vaidya ने बताई अपनी शादी की डेट, 16 जुलाई को दिशा परमार संग लेंगे सात फेरे

Updated : Jul 06, 2021 22:47
|
Editorji News Desk

'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) फेम सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar)जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. हाल ही में एक इंटव्यू के दौरान राहुल ने इसकी जानकारी दी की वो 16 जुलाई को दिशा के साथ सात फेरे लेंगे.

राहुल वैद्य ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि 'दिशा और मैं हमेशा से ही चाहते थे कि हमारी शादी में केवल करीबी लोग ही शामिल हों और सभी बड़ों का आशीर्वाद मिले. वैदिक रीति-रिवाज से हमारी शादी होगी. इसके बाद गुरबानी शबद पाठ भी होगा'.

वहीं दिशा परमार ने बताया कि 'मेरे हिसाब से शादी दो लोगों के बीच का और उनकी फैमिली का बंधन होता है, इसमें अपने करीबी लोगों को ही बुलाना चाहिए. मैं हमेशा से एक सादे समारोह में शादी करना चाहती थी और मुझे खुशी है कि वैसा ही होने जा रहा है'.

हाल ही में राहुल ने कहा था कि वो जल्द ही शादी करने वाले हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो राहुल जल्द ही रियलिटी शो 'फियर फैक्टर:खतरों के खिलाड़ी' (Fear Factor: Khataron Ke Khiladi) में नजर आएंगे. वहीं दिशा को आखिरी बार 'वो अपना सा' में दिखाई दी थी.

Marriagedisha parmarBigg Boss 14Rahul Vaidya

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब