राहुल वैद्य की मां गीता ने उनके बेटे की शादी को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे अदाकारा दिशा परमार से इस साल शादी करेंगे. गीता ने ये जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दी. उन्होंने कहा कि वो राहुल के बाहर आने का इंतज़ार कर रही हैं. जैसे ही राहुल बाहर आएंगे वैसे ही शादी की तारीख तय कर दी जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि दिशा गर्मी में शादी नहीं करना चाहतीं, ऐसे में ये जून के आस-पास होने की संभावना है.