राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने खुलासा किया कि कोरोना महामारी की वजह से दिशा (Disha Parmar) और उन्होंने कई बार वेडिंग प्लान्स (Wedding Plans) को आगे बढ़ाया. हालांकि, उन्होंने बताया कि वह अपने प्रियजनों को अपनी और दिशा की शादी में आमंत्रित करना चाहते हैं, लेकिन कोरोना नियमों की वजह से सिर्फ 25 मेहमानों को बुला सकते हैं.
राहुल वैद्य ने कहा, 'हां, महामारी के कारण हमें अपनी शादी को कई बार आगे बढ़ाना पड़ा है. चल रहे संकट के कारण हम केवल 25 लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं, जबकि मैं कम से कम अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की उपस्थिति चाहता हूं. हालांकि, हम जल्द ही नई तारीख की ऐलान करने की उम्मीद करते हैं.'